
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
गढ़वा से
मेदिनीनगर से रामनवमी का जुलूस देखकर लौटने के क्रम में करीब 6 बजे सुबह बराव के नजदीक गढ़वा के युवकों की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
जिसमें कार चला रहे युवक की मृत्यु हो गई एवं बाकी के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल 4 युवकों में से 2 का इलाज मेदिनीनगर के सदर अस्पताल व 2 का ईलाज वहीं के निजी नर्सिंग में किया जा रहा है।
मृतक युवक शहर के मेन रोड निवासी (पाठक मोहल्ला के सामने) शिवम सोनी बताया जा रहा है। जबकि घायलों में सुखबाना निवासी अंकुर कुमार मौर्या, सहिजना निवासी अभिजीत पटेल, मझिआंव रोड ऊंचरी निवासी अंकुर अग्रवाल तथा टंडवा के माली मुहल्ला निवासी श्रेष्ठ केशरी का नाम शामिल है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम गढ़वा सदर अस्पताल में किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी युवक गढ़वा में रामनवमी का जुलूस देखने के बाद तड़के 3 बजे भोर में अपने कार से मेदिनीनगर का रामनवमी जुलूस देखने गए थे। सुबह लौटने के दौरान पलामू जिला अतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बराव के समीप सुबह 6 बजे के करीब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे शिवम सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायल युवक में से एक ने बताया कि उनकी गाड़ी में पीछे से दूसरी वाहन ने धक्का मार दिया था। उसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान उनकी गाड़ी में करंट भी प्रवाहित हो गया था और टकराने के बाद कार पांच से छः बार पलटते हुए काफी दूर चली गई।
घायल युवकों ने थोड़ा सम्हलने के बाद फोन से इसकी जानकारी गढ़वा में अपने परिजनों को दी।
उसके बाद परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें ईलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाया गया। रामनवमी के सुबह ऐसा अति दुःखद खबर मिलने से शहर का माहौल काफी गमगीन है।








