Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, संचालक अधेड़ को किया किया गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, संचालक अधेड़ को किया किया गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, संचालक अधेड़ को किया किया गिरफ्तार

 

 

 

राठ——: बीती शाम कोतवाली के औड़ेरा गांव में खेत में बने डेरा से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब व शराब बनने‌ के उपकरण बरामद की है। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में लहन नष्ट किया है।

राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने बीती गुरुवार की देर शाम एसआई सुरेन्द्र प्रसाद यादव, एसआई विनेश गौतम व सिपाही अनिल पाल, विजय प्रताप व मनीष कुमार के साथ औड़ेरा गांव में छापेमारी की। जहाँ से पुलिस ने गांव के बाहर खेत में कच्ची शराब बनाते गांव के राजेश राजपूत पुत्र जशीराम को पकड़ लिया। जहाँ से उन्होंने करीब 60 लीटर कच्ची शराब महुआ व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि आरोपित के पास शराब बनाने का उपकरण मय 4 प्लास्टिक के डिब्बे व दो कुंतल लहन नष्ट किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!