Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कटनी जिले के बड़वारा तहसील में मौसम के तेवर बदल गए हैं। तेज तूफान गरज के साथ शाम को झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले । फसल हुए तबाह देखे वीडियो

बड़वारा न्यूज –

रिर्पोटर विक्रान्त निगम

मौसम विभाग के बताए अनुसार मंगलवार को फिर से मौसम में परिवर्तन हो गया। कटनी जिले के बड़वारा तहसील सहित अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने शुरू हाे गई जिससे किसानों को  भारी मात्रा में नुकसान हो गया है l

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

सुबह से तेज धूप निकली थी। आसमान बिल्कुल साफ था। इससे काफी तेज गर्मी हो रही थी। शाम के 7 बजते ही मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक एक-सी रफ्तार से पानी गिरता रहा। जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया।

 

किसान की फसल हुए बर्बाद

मंगलवार शाम को करीब 7 बजे तेज तूफान और बादल गरज के साथ तेज बारिश हुए और करीब लगभग पांच मिनट तक चने से बड़े आकार के ओले गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है खेती में खड़ी फसलों को काफी भारी मात्रा में नुकसान हुआ है

व्यापार को काफी नुकसान

मंगलवार से नवरात्र पर्व की शुरुआत हुई है। शाम को अचानक बारिश हो जाने से कई दुकानदारों की दुकान पर रखी सामग्री भीग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है कुछ लोगों ने तिरपाल से दुकान को ढंका।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!