Uncategorizedताज़ा ख़बरें

नगरी में मुख्यमंत्री ने की विशाल जनसभा, भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन

भाजपा मतलब सभी समुदाय के विकास की- विष्णुदेव साय*

*भाजपा ने जो भी घोषणा किया सब कुछ मिलेगा सांय सांय-  विष्णुदेव साय*

नगरी- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरी में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मतलब सभी समुदायों के विकास की गारंटी है। आजीविका रोजगार और अधिकार के लिए पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जो काम किया वह कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई थी। अब की बार 400 पार। प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुये कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, लूटपाट, अत्याचार, दबंगई, शोषण के अलावा कुछ नहीं हुआ।विकास के नाम पर धरातल पर कुछ दिखाई नहीं दिया। छत्तीसगढ़ की जनता 5 साल तक अत्याचार सहन किया। भारतीय जनता पार्टी के ऊपर भरोसा जताकर भाजपा की सरकार बनाई। मोदी गारंटी में जितने भी वादे किए हैं मात्र 90 दिनों के अंदर भाजपा सरकार ने पूरा किया। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो वादा किया है सभी वादे पूरे होंगे सांय सांय इस बात पर पूरी सभा में तालियां बजने लगी और मोदी जी जिंदाबाद, विष्णु देव साय जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। उन्होंने कहा कि  मुझे भरोसा एवं पूरा विश्वास है कांकेर लोकसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भोजराज नाग को आप लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। मुख्य्मंत्री साय ने कहा की हमने चुनाव के दौरान आप लोगो से जो वादा किया था उसे हमने तीन महीनों में ही साय साय पूरा कर दिया और अब तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ में साय साय विकास कराएंगे इस अवसर पर  वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव, सांसद मोहन मंडावी पूर्व विधायक गण श्रवण मरकाम पिंकी शिवराज शाह और अन्य वक्ताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा जिला सह प्रभारी हलधर साहू विधान सभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, कमल डागा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!