Uncategorizedताज़ा ख़बरें

कांग्रेस मंत्री को कंगना फोबिया : बिहारी

कांग्रेस मंत्री को कंगना फोबिया : बिहारी

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा की ऐसा लगता है की कांग्रेस नेताओ को कंगना फोबिया हो गया है और यही एक कारण है जिसकी वजह से कांग्रेस नेता कंगना पर लगातार टिप्पणीयां कर रहे है।

उन्होंने कहा की सत्ता के नशे में कांग्रेस के मंत्री इतने तल्लीन हो गए है कि वह गलत और ठीक के बीच अंतर नही कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है और अगर इतिहास खंगाल लो तो ऐसे कई उदाहरण आपके सामने आ जाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा की मंडी से लोकसभा टिकट पाने वाली अभिनेत्री पर सुप्रिया श्रीनेत ने विवादित टिप्पणी और पोस्टरबाजी की थी अब चाहे वो मना करे पर जो होना था वो तो जनता के सामने प्रत्यक्ष है। सच कभी छुपता नही है सामने आ ही जाता है।

उन्होंने कहा मंडी संसदीय क्षेत्र में 1359497 मतदाता है। इसमें 690534 पुरुष और 668963 महिला मतदाता शामिल हैं, जिनमें 2900 सेवा मतदाता शामिल हैं।
कांग्रेस को मंडी संसदीय क्षेत्र की 668963 महिला वोटर इस चुनाव में इनको करारा जवाब देगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!