
नीमच। गुरुवार को गांव गिरदोड़ा में मकान निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमें मकान निर्माण कार्य के दौरान छत की बाउंड्री की दीवार बना रहे थे । तभी अचानक दीवार गिरने से कार्य कर रहे दो मजदूर छत से नीचे गिर गए और वह घायल हो गए सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस घटना स्थल गिरदोड़ा पहुंची। जहा से पायलट पंकज बैरागी ईएमटी कमल दांगी के द्वारा घायलों को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय से रेफर कर दिया है। मिली जानकारी तूफान पिता राधेश्याम उम्र 22 वर्ष, अर्जुन पिता मधुसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गिरदोडा दोनो घायल हो गए । जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया है।







