अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

जिला संवाददाता

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

 

थाना रोरावर क्षेत्र में पुराना बाईपास के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल गया । जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नगला आसिफ अली निवासी अजय कुमार पुत्र नारायण सिंह मंगलवार रात्रि बाइक से नादापुल की तरफ से घर लौट रहे थे । जैसे ही वह पुराना बाईपास पर विवेकानंद कॉलेज के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही मथुरा डिपो बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में अजय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया । वहीं पुलिस ने बस का पीछा कर उसे पकड़ लिया । मौके से बस चालक व परिचालक फरार हो गए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!