अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

आचार संहिता में भी अवैध निर्माण पर जारी रहेगी कार्रवाई

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

आचार संहिता में भी अवैध निर्माण पर जारी रहेगी कार्रवाई

 

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ( एडीए ) की नवागत उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने कहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर व ग्रेटर अलीगढ़ को विकसित करने के साथ ही आवासीय योजना के विस्तारीकरण के लिए जमीन तलाशी जाएगी । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है , लेकिन अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी । इसमें कोई रोकटोक नहीं है । सिर्फ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होगी । प्राधिकरण की संपत्तियों पर हो रहे कब्जों को चिन्हित कर अतिक्रमण हराया जाएगा । जो भी परियोजनाएं चल रही हैं , उनमें और भी तेजी लाई जाएगी । ग्रेटर अलीगढ़ के कार्य को पूरा कराया जाएगा । टीपी नगर का भी निरीक्षण किया जाएगा । एडीए के भूमि को मजबूत करने के लिए आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्ययोजना बनाकर काम होगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!