Uncategorizedताज़ा ख़बरें

प्रधानपाठक संघ ने किया डीईओ का स्वागत


प्रधानपाठक संघ ने किया डीईओ का स्वागत

प्रधानपाठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन वैष्णव के नेतृत्व में प्रधानपाठक संघ की जिला इकाई एवम सभीब्लॉक इकाई बेरला बेमेतरा नवागढ़ साजा द्वारा नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री कमल कपूर बंजारे का भव्य एवम आत्मीय स्वागत किया गया।संगठन द्वारा अधिकारी को गुलदस्ता पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों का परिचय प्रदेश अध्यक्ष ने कराया तथा रिक्त प्रधान पाठकों के पदों को जल्द भरने की मांग संगठन द्वारा किया गया जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया की आचार संहिता हटने के पश्चात जून जुलाई में पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।आत्मीय स्वागत से अभिभूत डीईओ ने संगठन को विनम्र धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही निष्ठा पूर्वक कार्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।भविष्य में कोई भी समस्या होने पर समाधान का आश्वासन डीईओ साहब द्वारा संगठन को दिया।आज के भेट कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन वैष्णव प्रदेश सचिव कमलेश सिंह बिसेन जिला अध्यक्ष तुकाराम खांडे जिला सचिव चंद्रशेखर तिवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण राजपूत नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल जांगड़े ब्लॉक सचिव बृजपाल डाहीरे शेरसिंह राजपूत बेमेतरा ब्लॉक अध्यक्ष सतानंद साहू टोमन साहू साजा ब्लॉक सचिव बलराम वर्मा एवम मेरिया सर उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!