उत्तर प्रदेशहरदोई

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला युवक का शव, मां ने चाचा पर रंजिशन हत्या करने का लगाया आरोप, 8 माह पहले हुई थी शादी

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला युवक का शव, मां ने चाचा पर रंजिशन हत्या करने का लगाया आरोप, 8 माह पहले हुई थी शादी

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। साण्डी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक का शव उसी के घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। मां ने चाचा पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।�
बताते चलें कि साण्डी थाना क्षेत्र के बंजारन पुरवा गांव निवासी लईक पुत्र अतीक 22 वर्ष का घर के अंदर बेड पर शव पड़ा मिला। जानकारी होते ही वहां पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की मां सोफिया ने अपने देवर बबलू पर चुनावी रंजिश को लेकर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले मेरे लड़के को गांव के बाहर बुलाया फिर दूसरे वाले मकान में ले जाकर मार कर बेड पर डाल दिया। हत्या करने के बाद उनको सूचना दी गई। मृतक की मां ने बबलू पर चुनावी रंजिश को लेकर अपने ऊपर भी हमला करने का आरोप लगाया है। जिसमें दोनों के बीच आपसी समझौता हो चुका है।
मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा कानपुर फर्रुखाबाद दिल्ली आदि कई शहरों में जाकर कंगन, चूड़ी बेचने का काम करता था। उसका पति-पत्नी के बीच में भी आए दिन विवाद होता रहता था। कल दिन में पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद मेरी बहू की नानी रूपा उसको अपने घर लेकर चली गई थी।
सांडी थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि बंजारन पुरवा गांव में रात को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में बेड पर पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौके पर ही रस्सी व चाकू भी बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!