उत्तर प्रदेशराम मंदिर अयोध्या

बी डी ओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरी झंडी दिखाकर गांवों में टीमों को किया रवाना

बी डी ओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हरी झंडी दिखाकर गांवों में टीमों को किया रवाना (अयोध्या)खण्ड विकास अधिकारी मवई अनुपम वर्मा ने शुक्रवार को पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत ब्लाक परिसर में स्वच्छता से सम्बन्धित टीमों को हरी झंडी दिखाकर राजस्व गावों को रवाना किया।इससे पूर्व खण्ड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्वच्छता से सम्बंधित निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी गांवों में जाकर स्वच्छता के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनमानस में जागरूकता पैदा करने के लिये द्वितीय चरण का अभियान शुभारम्भ किया।अनुपम वर्मा ने बताया कि भारत सरकार की इस मंशा को जनांदोलन के रूप में चलाया जाएगा।इस कार्यक्रम को विभिन्न तरीकों के माध्यम से संचालित किये जाने का लक्ष्य है।उन्होंने इस अभियान में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गांवों में जाकर स्वच्छता के बारे में जागरूक करें।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की इस महत्वाकाक्षी योजना में ग्राम प्रधानों पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही जन सहभागिता अति आवश्यक है।बी डी ओ ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मवई ब्लाक स्वछता के मामले में नम्बर एक रहेगा।इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत अजय तिवारी,ग्राम पंचायत अधिकारी मवई रवि कुमार,आशाराम पाल,कमल प्रकाश,राजेश यादव आदि उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!