उत्तर प्रदेशहरदोई

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे छात्र की बेल्टों से पिटाई, प्रेमिका को सिम न पहुंचाने से नाराज़ दोस्त ने ही जमकर पीटा, FB स्टेट्स पर लगाया घटना का LIVE वीडियो

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे छात्र की बेल्टों से पिटाई, प्रेमिका को सिम न पहुंचाने से नाराज़ दोस्त ने ही जमकर पीटा, FB स्टेट्स पर लगाया घटना का LIVE वीडियो

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। मल्लावां में प्रेमिका को सिम न पहुंचाने के मामले में दोस्त के साथ मिलकर कक्षा 11 के छात्र को गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे ले जाकर बेल्टों से पिटाई की गई। जिसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।�
बताते चलें कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छीपुर निवासी शशि प्रभा पत्नी अशोक ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र रितेश कुशवाहा कस्बे के बी एन इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। उसके कक्षा के ही छात्र सोनू पाल ने रितेश को एक सिम देकर कहा कि तुम्हारे गांव के रहने वाली मेरी प्रेमिका को दे देना। पीड़िता के पुत्र ने प्रेमिका को सिम देने से मना कर दिया। जिस पर पीड़िता के पुत्र को 9 फरवरी को स्कूल से छुट्टी में घर जाते समय राघौपुर रोड गंगा एक्सप्रेसवे पर रोक लिया। फिर सर्विस रोड के किनारे ले जाकर आरोपी सोनू व उसके साथी आशीष ने बेरहमी से बेल्ट से पिटाई कर दी और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गांव क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है और छात्रा से पूछने के बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। वायरल वीडियो में एक छात्र दूसरे छात्र की बेल्टों से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें गाली गलौज करते हुए दबंग छात्र कह रहा है किसी दूसरी लड़की को ऐसे छुआ जाता है। तुमने कैसे उसको पकड़ लिया कहकर वीडियो में बेरहमी से पीटने लगता है।�
घटना को लेकर एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!