उत्तर प्रदेशजौनपुर

एन एस एस के सात दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जौनपुर। शाहगंज सात दिवसीय NSS कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ शाहगंज, नगर क्षेत्र स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके महाविद्यालय के प्रोफेसर और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर मोती चंद द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी के प्रोफेसर डाक्टर अखिलेश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हमेशा कहा करते थे तब तक मत रूको जब तक अपने लक्ष्य तक न पहुँच जाओ। राष्ट्र सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। यही मूलमंत्र राष्ट्रीय सेवा योजना का भी है। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर रमेश चंद्र ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देश के प्रति समर्पण की भावना का विकास करना तथा हर प्रस्थिति में अपने आपको देश के लिए तैयार रखना है। देश सेवा के बहुत सारी ईकाईयां हैं उन्ही में से एक एक ईकाई राष्ट्रीय सेवा योजना की भी है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर पुजा गुप्ता, डाक्टर रमेश चंद्र, डाक्टर मोती चंद,सभी अध्यापक अध्यापिकाएं सहित चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!