अलीगढ़उत्तर प्रदेश

अलीगढ़: पुलिस ने धरना देने जा रहे आलू किसानों को रोका

आलू किसानों की समस्याओं को लेकर राजा महेन्द्र प्रताप पार्क में धरना देने जा रहे किसानों को अलीगढ मार्ग स्थित सोनोंठ पीपली चौराहे के पास बृहस्पतिवार को पुलिस ने रोक लिया। किसान नेता अरविंद चौधरी के साथ किसानों को पुलिस ने समझाया कि मांगों को लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।

किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि आलू किसानों के साथ शीतगृह स्वामियों और व्यापारियों द्वारा लूट की जा रही है, किसान की मेहनत और लागत को सरेआम लूटा जा रहा है।

किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। नियमों से अलग प्रति पैकिट वजन अधिक लिया जाता है, किसान अपना शोषण क्यों बर्दाश्त करेगा। किसानों ने कहा कि वे शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात जिलाधिकारी से कहने जा रहे हैं। करीब पौन घंटे की बहसबाजी के बाद जब पुलिस नहीं हटी तो किसान पैदल ही अलीगढ़ की ओर चल दिए। संवाद

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!