उत्तर प्रदेशगोंडा

विकासखंड स्तरीय कृषि मेले का हुआ आयोजन

मेले में आधुनिक खेती पर दिया गया जोर

इटियाथोक गोंडा
विकास खंड परिसर में कृषि विकास मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर मंडल अध्यक्ष भाजपा सत्यव्रत ओझा, प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योति चंद तिवारी खंड विकास अधिकारी इटियाथोक अभय सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से की गई।बतौर मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार व जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव उपस्थिति रहे। किसानों को वैज्ञानिक एसपी शर्मा ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर वन विभाग ग्राम विकास विभाग कृषि विभाग सहकारिता विभाग कृषि एग्री जंक्शन गन्ना विभाग, पंचायती राज विभाग के स्टाल भी लगाए गए।सभी विभागों के जिम्मेदारों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी।वहीं कृषि विभाग की तरफ से एडीओ कृषि मजार हुसैन ने कृषि विभाग की योजनाओं, खाद बीज दवा सहित आधुनिक तरीके से खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी जानकारी देकर बताया कि वर्तमान समय में कम लागत में कैसे अच्छी खेती की जाए।आखिर में इफ्को के डॉ डीके सिंह ने नैनो यूरिया सहित ऑर्गेनिक खेती के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम किसान उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!