उत्तर प्रदेशगोंडा

चोरों ने सुनार की दो दुकानों को बनाया अपना निशाना

इटियाथोक(गोंडा)
थाना क्षेत्र के दुल्हापुर बाजार में बीती रात दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।भुशैली सेठ की दुल्हापुर बाजार में कई दुकानें बनी हुई है।उन्ही में से दो दुकानों में विजय सोनी व अभिषेक सोनी ने किराए पर सर्राफा की दुकान खोल रखी है।विजय सोनी ने बताया कि उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर चांदी पायल बिछिया अंगूठी लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर चुरा ले गये।अभिषेक सोनी निवासी बहराइच ने बताया तीस हजार नकदी व डेढ़ किलो चांदी, 12 ग्राम सोना की चोरी हुई है। पड़ोसियों से चोरी की जानकारी हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस व एसओजी ने घटना का जायजा लिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!