उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

भारत- नेपाल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

एस.एस.बी., स्थानीय पुलिस, आई.बी और नेपाल ए.पी.एफ के साथ समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर. सीमा चौकी ककरहवा में उज्जल दत्ता कमान्डेंट, 43वी वाहिनी की अध्यक्षता में एस.एस.बी. द्वारा स्थानीय पुलिस, आई.बी और नेपाल ए.पी.एफ के साथ समन्वय बैठक किया गया आयोजित। सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गस्त भी किया गया। बैठक के दौरान सीमाई क्षेत्र के वर्तमान स्थिति के साथ साथ सक्रीय तस्करों/अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी सांझा किया गया एवं संयुक्त प्रयास करने पर सहमती बनी। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर कड़ी चौकसी बरतते हुए सीमा पर आने- जाने वाले लोगों से गहनता से पूछताछ के साथ उनकी तथा उनके वाहन व सामानों की जाँच की गई तथा उनके पहचान पत्र भी की भी जाँच की गयी। बैठक में सीमा चौकी ककरहवा से विक्रम सिंह, सहायक कमान्डेंट, उप निरीक्षक ब्रिजेश सिंह, आई.बी.से रजत सिंह तथा नेपाल ए.पी.एफ. से उप निरीक्षक नेत्र बहादुर के.सी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!