
गोंण्डा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर गोंण्डा आये पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के बेटी की शादी में शामिल हुए शादी समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिले के पदाधिकारियों से मुलाकात कर केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीरो टॉलरेंस नीति फेल हो गई रोजगार के मामले में सरकार पीछे है और किसानों की आय दोगुनी करनै का दावा भी फेल हो गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ज्ञान वापी और अयोध्या मामले पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार संविधान को छीनने काम करती है न्यायालय के फैसले के खिलाफ जाने का समय भी सरकार नहीं देती है भारतीय जनता पार्टी जानबूझ कर ऐसी रणनीति बनाती है कि किसी को न्यायालय जाने का समय न मिले। कौशिक श्रीवास्तव संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोंण्डा








