उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मा0  मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार  के जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल का  किया गया निरीक्षर

आज दिनांक 03.02.2024 को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी के जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा  प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु अधिकारीगण को  आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। । निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम हेतु पार्किंग स्थल, बैरीकेटिंग, हेलीपैड, साफ-सफाई, मंच पण्डाल इत्यादि के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेते हुए मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!