ताज़ा ख़बरें

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से टूटे पत्रकार,

भारती ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश


गाजीपुर। जिले के पत्रकारिता जगत से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ से अलग होकर पत्रकारों ने एक नए संगठन के गठन  *भारती ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश* की तैयारी पूरी कर ली है। आज दिनांक 27 मई 2026, दिन बुधवार को गाजीपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस नए संगठन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता – कमलेश कुमार पाण्डे ने की। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार विजय प्रकाश श्रीवास्तव जी, रविन्द्र जी सहित जिले के कई नामचीन पत्रकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


नया संगठन बनाने को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा गया। इस बैठक की खास बात यह रही कि गाजीपुर जिला के अंतर्गत आने वाली सभी सातों तहसीलों के तहसील अध्यक्ष और उनके साथ भारी संख्या में सदस्य व पत्रकार साथी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में नए संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों की समस्याओं, उनके मान-सम्मान और सुरक्षा को और अधिक मजबूती देने के लिए जिले व प्रदेश स्तर पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, इसके साथ ग्रा प ए को मनमाने ढंग से जिलाध्यक्ष चयन करके एक अलग विचार धारा बन गया , जो एक पारदर्शी मंच की कमी महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य को लेकर आज सातों तहसीलों के पदाधिकारियों की सहमति से इस नए संगठन की नींव रखी गई है।

बैठक के समापन पर अध्यक्ष कमलेश पांडे (दरोगा पांडे) ने सभी तहसीलों से आए पदाधिकारियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संगठन को  *भारती ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश* के नाम से जाना जायेगा इसकी प्रांतीय व जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से की जाएगी।

भारती ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश को मजबूती प्रदान के लिए धमेन्द्र मिश्र (जयदेश न्यूज ब्यूरो गाजीपुर) ,प्रहलाद दास जयसवाल ,कमलेश कुमार पाण्डेय, रामविलास ,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण कुमार पाण्डेय ,राजीव कुमार सिंह  ,जयप्रकाश ,सुधाकर पाण्डेय मुकेश उपाध्याय ,विकास कुमार सिंह,ब्रहमप्रकाश पाण्डेय। ,उमेश यादव , पीयुष सिंह मयंक,मनोज सिह ,सुनिल सिंह यादव , मृत्युंजय नरायण सिंह ,मो० गयासुद्दीन ,चन्दन पाण्डेय ,अभिषेक राय,अंगद द्विवेदी ,करुण कुमार ,सुभम ,विनित दूबे  जी के साथ बड़ी संख्या मे पत्रकार उपस्थित रहेl

तथा गाजीपुर की सातों तहसीलों के अध्यक्षों की मौजूदगी यह साफ दर्शाती है कि इस नए संगठन का आधार बेहद मजबूत है और आने वाले दिनों में यह जिला पत्रकारिता में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!