भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ : माता-पिता के द्वारा की गई प्यार और उनकी सेवा को जीवन में कभी चुकाया नहीं जा सकता ,वह अमूल्य होता है .. वेदाचार्य पंडित अनिल तिवारी
दल्ली राजहरा शहर में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन नगर वासियों के द्वारा 21 नवंबर से 29 नवंबर तक दोपहर 2:00 बजे से शिकारी बाबा वार्ड क्रमांक 5 के 256 चौक पर किया जा रहा है । श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पारायणकर्ता है भगवताचार्य पंडित अनिल तिवारी ।
श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कल गजेंद्र मोक्ष ,सागर मंथन ,वामन चरित्र , श्री राम चरित्र और श्री कृष्ण जन्म की कथा बताई भागवताचार्य पंडित अनिल तिवारी ने कथा के मध्य में बताया कि हमें जीवन में माता-पिता की हमेशा ऋणी होना चाहिए । उनके द्वारा हमें सवारने और योग्य बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए तपस्या का कोई कीमत नहीं है वह अमूल्य है उन्होंने एक कथा के माध्यम से इस बात को समझाया | कथा के अंत मे भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी ने मुक्त करने के लिए राजा बलि के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें भाई बना लिया और राजा बलि से भगवान विष्णु को रक्षाबंधन के बदले मांग कर वापस स्वर्ग आए ।उसके बाद वेदाआचार्य ने श्री राम चरित्र और श्री कृष्ण जन्म की कथा बताया ।