उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी मलेरिया निरीक्षक ने किया गांव का भ्रमण, मलेरिया रोगी के घर किया एंटी लारवा छिड़काव,

मच्छर जनित बीमारियों के बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

मलेरिया निरीक्षक ने दतेली कला गांव में मलेरिया रोगी के घर का किया छिड़काव।

लखीमपुर खीरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतेली कला में मलेरिया निरीक्षक विकास सिंह द्वारा मलेरिया रोगी सिंधु गरिमा के घर में एंटी लारवा छिड़काव, एंटोंमोलॉजिकल कार्य, सोर्स रिडक्शन एंव इंडोर स्प्रे करवाया गया, ग्राम पंचायत दतेली कला में चौपाल लगाकर के मलेरिया के बचाव के संबंध में जानकारी भी दी गई, लोगों को जागरुक करते हुए बताया आप अपने आसपास पानी का जमाव न होने दे जहां पर पानी का जमा होगा वहीं पर मलेरिया जनित मच्छर पनपते हैं, सरकार द्वारा समाज समाचार पर इसके लिए अभियान चलाया जा रहे हैं हर व्यक्ति का दायित्व बनता है कि अपने आसपास घरों पर खाली पड़े टायरों डिब्बों आदि में पानी न जमा होने दे, जाड़ा लगकर बुखार आना चक्कर आना आदि मलेरिया जनित लक्षण दिखे तो आशा एएनएम यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह के द्वारा पूर्व में सैंपलिंग व दवा वितरण का कार्य करवा जा चुका है।

मौजूद रहे लोग ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश,मलेरिया निरीक्षक के साथ में कीट संग्रह कर्ता सुरेश कुमार, सुपीरियर फील्ड वर्कर ब्रजकिशोर फील्ड वर्कर संजय कुमार फील्ड वर्कर रफीक, एएनएम पूजा मिश्रा,आशा विटोल देवी आदर्श त्रिवेदी व ग्रामीण।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!