उत्तर प्रदेशजालौन

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन=जल शक्ति मंत्री से यमुना मैया की जलधारा को कालपी के घाटों तक लाने की मांग

कालपी(जालौन)। कालपी में यमुना मैया की जलधारा को प्राचीन घाटों तक लाने के लिए विधायक के द्वारा पहल को तेज कर दिया गया है। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मांग पत्र सौपकर विधायक ने यमुना नदी को स्वच्छ तथा घाटों तक लाने की मांग की है।

जल शक्ति मंत्री से यमुना मैया की जलधारा को कालपी के घाटों तक लाने की मांग

 

 

कालपी(जालौन)। कालपी में यमुना मैया की जलधारा को प्राचीन घाटों तक लाने के लिए विधायक के द्वारा पहल को तेज कर दिया गया है। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मांग पत्र सौपकर विधायक ने यमुना नदी को स्वच्छ तथा घाटों तक लाने की मांग की है।

 

क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कैबिनेट मंत्री को पत्र सौंपते हुए बताया कि जनपद जालौन तथा कानपुर देहात की सीमा में यमुना नदी बहती है। दरअसल यमुना नदी की जलधारा कालपी के घाटों से एक किमी. दूर छोड़कर कानपुर देहात की ओर चली गई है। जिससे श्रद्धालुओं तथा भक्तों को स्नान करने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विभिन्न पर्वों में श्रद्धालु कालपी में आकर यमुना नदी के घाटों में स्नान करते हैं, लेकिन जलधारा घाटों को छोड़कर चली गई है, जिस कारण अब श्रद्धालु यमुना में स्नान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति मंत्री को अगवत कराया है कि यमुना नदी के प्राचीन घाटों से यमुना नदी का पानी काफी दूर हो जाने से उसका स्वरूप बेरौनक हो गया है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी की जलधारा को कालपी के प्राचीन घाटों तक लाने के लिए कार्य योजना तैयार करके कार्य शुरू कराया जाए। ताकि कालपी का पौराणिक तथा ऐतिहासिक स्वरूप कायम हो सके।

रिपोर्ट= हिमांशु सोनी ज़िला संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें= 8887592943

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!