
अपराध पर नियंत्रण हेतु पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगवाये 10 सीसीटीवी स्मार्ट कैमरा
पंचकूला/ 14 अप्रैल – पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के मार्गदर्शन में जिला में थाना क्षेत्र में सदिग्ध स्थानों पर सोसाइटी व आमजन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगानें की प्रक्रिया चल रही है जिस प्रक्रिया को पायलेट तौर पर सबसे पहले थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से शुरुआत की गई है थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के पर्यवक्षण अधिकारी एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में थाना प्रभारी सेक्टर 20 बच्चू सिंह के द्वारा सेक्टर 20 के एरिया में क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से पहले उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है जहां पर सीसीटीवी कैमरे की लगानें की आवश्यकता है जहां से अपराध घटना की सम्भावना ज्यादा रहती है जिन स्थानों को चिह्नित करके सोसाइटी व आमजन के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा रहे है जो अब तक करीब 10 कैमरे अलग अलग स्थानों पर लगाये जा चुके है और इसी पायलेट प्रोजेक्ट के तहत आज 2 नये सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गये है इसके अलावा सेक्टर 20 में उस स्थानो को भी चिह्नित किया जा रहा है जहां पर लाइट सुविधा नहीं है क्योंकि अक्सर अपराधी वहां पर ज्यादातर अपराध को अन्जाम देते है जहां पर लाईट व सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं होते और अपराधी इसी का फायदा उठाकर अपराध को अन्जाम देते है ।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक नें बताया कि जब कोई या किसी भी प्रकार की कोई छोटी सी भी घटना घटित होती है तो सबसे पहले पुलिस व अन्य आसपास के कैमरो को चेक करते है जिससे सही और उचित घटना बारे सच्चाई सामनें आ जाती है और आज कल सीसीटीवी कैमरे एक हुयमन बिंग की तरह कार्य करते है अगर सीसीटीवी कैमरे में कोई भी हलचल सामनें आती तो वह उस बारे एलर्ट जारी कर देता है इसलिए आमजन से मेरी अपील है कि अपनी दुकान, घर, रेस्ट्ररोंट पर अच्छी क्वालिटी के कैमरे जरुर लगवाये इससे आपको और पुलिस को भी सहयोग मिलेगा । इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें बताया कि थाना स्तर पर एक टीम तैयार की गई है जो टीम लगे हुए सीसीटीवी कैमरो को चेक करके उनकी सही दिशा में लगवायेगी ताकि हर प्रकार की गतिविधि कैमरे की निगरानी में आ सके ।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नें बताया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा व्यवस्था व अपराध निंय़त्रण को लेकर पुलिस नें अपनी पेट्रोलिंग गस्त को बढा दिया गया है इसके अलावा पुलिस राइडर, पुलिस पीसीआर तथा डायल 112 ईआरवी वाहन आपकी सेवा के लिए लगातार आपकी सेवा में हाजिर है अगर किसी प्रकार की कोई समस्या का कोई घटना बारे तुरन्त पुलिस को डायल 112 पर सूचित करें ।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त नें बताया कि इसी पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पुलिस थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में बाहर आये हुए जो व्यकित किराये पर या नौकरी तथा घर में नौकरी कर रहे है उन व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन करवा रही है इसके अलावा पुलिस उपायुक्त की आमजन से अपील है कि अगर आप किसी भी व्यकित जिसको आप किराये पर रख रहें हो या घर में काम करनें के लिए नौकर तथा बतौर ड्राईवर रख रहे है तो उस व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरुर करवा
यें ।





