Uncategorizedताज़ा ख़बरें

अंदरूनी क्षेत्र पहुँचे भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने आज अंदरूनी क्षेत्र का दौरा किया है। बारसूर क्षेत्र के हिड़पाल पहुँचकर सामाजिक संगठन कार्यकम में प्रत्याशी महेश कश्यप शामिल हुए है। महेश कश्यप का हिड़पाल पहुँचने पर हजारों की संख्या में समर्थको व क्षेत्रवासियों ने प्रारम्परिक अंदाज से भव्य स्वागत किया है। इस दौरान जय श्री राम के नारों से क्षेत्र गूंजता हुआ नजर आ रहा था। हजारो की संख्या में मौजूद भीड़ को सम्बोधित करते हुए महेश कश्यप ने क्षेत्रवासियों का स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया, आप सभी के प्यार ओर स्नेह से अभिभूत हू और उम्मीद करता हु की यह स्नेह ऐसे ही आगे भी बना रहे। आप सभी के सहयोग और मेहनत से इस बार बस्तर लोकसभा में भाजपा के विजयी का परचम लहराना है,इस बार चुनाव महेश कश्यप नही आप सब लड़ रहे है! आप सभी महेश कश्यप है। संगठन में काम करने वाले साधारण व्यक्ति को भाजपा ने टिकट दे के विश्वास जताया है, ऐसे एक साधारण व्यक्ति को जीताकर आप सभी शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे। इस दौरान भाजपा नेता आनंद मोहन मिश्रा, राजाराम वट्टी ,सुरेश यादव,वोमड़ा,ओम सोनी,सन्तोष साहू,जश्वीर नेगी,विशांल जैन,भुनेश्वर भागवत ,डॉक्टर मधुसूदन साहू सहित अधिक संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!