Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

पर्यवेक्षक की लापरवाही से बर्बाद हुआ 12 वीं बोर्ड के छात्रा का आधा घंटा

पर्यवेक्षक की लापरवाही से बर्बाद हुआ 12 वीं बोर्ड के छात्रा का आधा घंटा

महासमुन्द – अभनपुर नवापारा के शासकीय हरिहर स्कूल में परीक्षा पर्यवेक्षक की लापरवाही से एक 12वी कक्षा की छात्रा का बोर्ड परीक्षा में आधा घंटा बर्बाद हो गया। दरअसल जीव विज्ञान की छात्रा मुस्कान ने बताया कि भौतिक विज्ञान के परीक्षा में उसे A सेट की जगह B सेट का प्रश्न पत्र दिया गया था आधा घंटा बाद उसे बताया गया ही तुम्हारा प्रश्न पत्र A है, यह सुन कर छात्रा घबरा गई क्यो की वह 4 से 5 प्रश्न का उत्तर लिख चुकी थी और 04 पेज भर चुकी थी। छात्रा ने जब समय मांगा तो परीक्षा पर्यवेक्षक शिक्षिका ज्योतिबाला साहू ने छात्रा को समय नहीं दिया, साथ ही उसके उत्तरपुस्तिका के चारो पेज में कांट छांट भी कर दिया, साथ ही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसने केंद्राध्यक्ष को भी नहीं दी। आधा घंटा बर्बाद और उत्तरपुस्तिका में किये कांट छांट व गलत प्रश्न पत्र मिलने से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो कर बेहोश हो गई, और अब वह परीक्षा परिणाम के खराब होने के कारण डिप्रेशन में आ गई है। वहीं पूरे मामले में केंद्राध्यक्ष ने भी केवल खानापूर्ति करते हुए बिना माध्यमिक शिक्षा मंडल को कोई जानकारी दिए परिक्षा पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी किया है। छात्रा मुस्कान बहुत ही होनहार व टॉपर छात्रा है दसवीं में वह 91% से भी अधिक अंक प्राप्त की हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!