Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर में सामूहिक विवाह में मिलने वाले की गिफ्ट की गुणवत्ता पर बिफरें बीजेपी सांसद, बोलें-CM से की शिकायत..”

सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में बुधवार 28 फरवरी को 414 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी कराई गई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल सम्मिलित हुए. यहां की व्यवस्था और दिए जा रहे सामानों की गुणवत्ता पर शिकायत मिलने के बाद वे काफी नाराज हो गए. उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता को इसको लेकर फटकार भी लगाई.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उस वक्त असहज स्थिति हो गई, जब स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल से किसी ने शादीशुदा जोड़ों को दिए जा रहे सामानों के गुणवत्ता को लेकर शिकायत की. सांसद जगदंबिका पाल ने तत्काल वहां मौजूद समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता को बुलाकर खूब खरी खोटी सुनाई और उन्होंने कहा कि अभी तो वह इसकी शिकायत मौखिक कर रहे हैं अगर उन्होंने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी तो क्या होगा. उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत दी. इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मामला आगे बढ़ता देख जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि सारे ही सामानों की खरीदारी जैम पोर्टल के माध्यम से होती है और एक कमेटी के माध्यम से इसकी गुणवत्ता भी चेक की जाती है. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है. हां कुछ लोगों को कुछ सामान नहीं मिल पाए हैं, जिनकी लिस्ट बनाकर उन्हें सारे सामान उपलब्ध कराया जा रहा है. सिद्धार्थनगर जिले में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 414 जोड़ों की शादी में 50 मुस्लिम, 364 हिंदू और 19 जोड़े ने बौद्ध धर्म के रीति-रिवाज के मुताबिक विवाह किया.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!