Uncategorizedअन्य खबरेजयपुरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके के नन्हें- मुन्ने

श्री कृष्णा स्कूल में प्रतिभाओं का किया सम्मान

जयपुर ग्रामीण

चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे पर स्थित कुशलपुरा गांव में श्री कृष्णा पब्लिक  सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक श्रीमान भागचंद बराला ने की ।

विद्यालय में पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम और प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

प्रधानाचार्य के द्वारा आगंतुक अतिथियों का  माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी बेहतरीन  प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में सचिव  श्रीमान  फूलचंद बड़बड़वाल ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया।

एस के खेदड़, राकेश चौधरी सहित अभिभावकों ने उपस्थिति दी। विद्यालय की पूर्व छात्रा नेहा चौधरी ने हाल ही में द्वितीय श्रेणी अंग्रेजी के शिक्षिका के पद पर नियुक्ति पाई है उनका भी सम्मान किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार गुप्ता ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगंतुक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!