ताज़ा ख़बरें

जमानिया में रेल ठहराव पर जोर देते हुए राज्य सभा सांसद ने रेल प्रबंधक को लिखा पत्रक

जमानिया सुबह के बाद नहीं कोई ट्रेन

जमानिया ( ग़ाज़ीपुर ) रेलवे स्टेशन दिल्ली हावड़ा मार्ग भारत का सबसे व्यस्त रूट है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से लगभग 50 किलोमीटर दूर जमानिया रेलवे स्टेशन राजस्व के मामले में अन्य स्टेशनों से आगे है। यहां पर चंदौली जिला, सदर तहसील करण्डा क्षेत्र, बिहार और जंगीपुर विधानसभा से अत्यधिक लोग आवागमन करते हैं, लेकिन यहां ट्रेन का अभाव बहुत ही ज्यादा है, मुगलसराय से प्रातः 9.05 मिनट के बाद 3.35 मिनट पर ट्रेन है। इसके मध्य में कोई भी ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को समय की बर्बादी और काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जमानिया में टिकट काउंटर एक होने के कारण सुबह के समय ट्रेन कभी छूट जाती है, तथा यहां पर शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था भी पर्याप्त नही है।

ट्रेन का अभाव है स्थानीय लोगों ने निम्न ट्रेन ठहराव की मांग लम्बे समय से कर रहे है।
ग़ाज़ीपुर जनपद से भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत जमानिया के लोगों के कई वर्षों से मांग को देखते हुए दानापुर मण्डल के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक को पत्र लिख कर जमानिया में निम्न रेल ठहराव की मांग की है, जिससे कई क्षेत्रों को इससे रेल यात्रा में इसका लाभ हो। जमानिया में ट्रेन नम्बर 15657/15658 ब्रह्मपुत्र मेल , 12295/12296 संघमित्रा एक्सप्रेस , 12367/12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12435/12436 गरीब रथ , 12393/12394 सम्पूर्ण क्रान्ति, एक्सप्रेस 13041/13042 हिमगिरि एक्सप्रेस. आदि ट्रेन और सुविधाओं की मांग की है। दिलदारनगर जंक्शन से ग़ाज़ीपुर सिटी के लिए लम्बी दूरी का ट्रेन जो मुगलसराय से दिल्ली हावड़ा रूट तक हो। गहमर सैनिक बाहुल्य गाँव है अहमदाबाद और बरौनी के मध्य और स्टेशन पर शुद्ध जल की व्यवस्था हो।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!