Uncategorizedअन्य खबरेगाजीपुर

जमानियां स्टेशन बाजार में जाम से लोग परेशान, अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग बनी वजह

जमानियां (गाजीपुर)| स्थानीय स्टेशन बाजार क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम से आमजन और रेल यात्री गंभीर परेशानी झेल रहे हैं। सड़क पर दुकानदारों के अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े ठेले, सड़क किनारे सब्जी कीदुकानों तथा अधूरी बनी सीसी सड़क के कारण वाहनों की रफ्तार रेंगने जैसी हो गई है।बस स्टैंड से सब्जी मंडी होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में वाहनों को कई बार लगभग एक घंटे तक का समय लग जाता है, जिससे यात्रियों को ट्रेन छूटने तक की नौबत आ जाती है। रेलवे स्टेशन से गांधी चौक होते हुए बस स्टैंड तक सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, वहीं गांधी चौक पर पुलिस की नियमित मौजूदगी न होने से समस्या और बढ़ रही है। स्थानीय दुकानदार विजय कुमार, राजेश कुमार और सोनू के अनुसार जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। सब्जी मंडी में एक लेन में बनी अधूरी सीसी सड़क यातायात को बाधित करती है। साथ ही नो-एंट्री व्यवस्था न होने के कारण बीच सड़क पर वाहन खड़े कर लोडिंग-अनलोडिंग किया जाता है। ई-रिक्शा, टेम्पो और निजी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र प्रभावी यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों और राहगीरों को राहत मिल सके तथा बाजार में आवागमन सुचारू हो सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!