
खरगोन पुलिस ने चोरी के 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
• पुलिस ने 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की 02 घटनाओ का हुआ खुलासा
• आरोपी पर पूर्व से चोरी व आर्म्स एक्ट के लगभग 13 अपराध है दर्ज
• पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकल व सोने चांदी के आभूषण कीमती लगभग 50,000/- को किया जप्त
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना कोतवाली खरगोन मे पुलिस टीम ने जवाहर मार्ग स्थित मोबाइल व किराणा दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
1. दिनांक 09.07.25 को फरियादी अंकित निवासी नाग मंदिर के पास खरगोन ने पुराना पुल औरंगपूरा के पास से भी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपनी एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक एमपी10एनसी9825 किमती 35000 रुपये कि चुराकर ले जाने की सुचना थाना कोतवाली पर दी थी जिसपर अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
2. दिनांक 10.07.2025 को फरियादी ज्योतिराज निवासी गणेश विहार काँलोनी खरगोन ने भी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपने सुने मकान के दरवाजे का ताला तोडकर अलमारी में रखे सोने व चांदी के आभूषण व नगदी कुल 50,000 रुपये का मश्रुका चुराकर ले । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक -301/2025 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस. का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
पुलिस कार्यवाही
खरगोन शहर मे चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल व एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे व थाना प्रभारी खरगोन श्री बीएल मंडलोई के नेतृत्व में थाना कोतवाली खरगोन से पुलिस टीम का को मौके पर रवाना किया गया व आसपास के क्षेत्र व सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय कर घटना से जुड़ी जानकारी देने के लिए लगाया गया ।
पुलिस टीम ने उक्त चोरी के मामले मे आसपास के लोगों से चर्चा कर सीसीटीव्ही कैमरे मे दिख रहे संदिग्धों को चिन्हित किया गया व संदिग्धों के संबंध मे जानकारी जुटाई गयी । इसके अलावा टीम ने पुलिस का पुराना तरीका अपनाते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर चिन्हित संदिग्धों कि जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, सीसीटीव्ही कैमरे में दिख रहा संदिग्ध का हुलिया सत्या थावरिया निवासी सिरवेल गोन्टिया से मिलता जुलता है जो ऐसी घटना करता रहता है । मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा सत्या थावरिया निवासी सिरवेल गोन्टिया को टीम द्वारा पकडा गया, जिससे मनोवैज्ञानिक व बारीकी से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को अपने साथी कमल के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया ।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सत्या थावरिया निवासी सिरवेल गोन्टिया की निशानदेही पर 01 मोटरसाइकल कीमती लगभग 35,000/- रूपये सोने चांदी के आभूषण कीमती लगभग 50,000/- रूपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपीयो का नाम
1. सत्या पिता थावरिया जाति बारेला जमरे उम्र 23 साल निवासी गोन्टिया फलिया सिरवेल थाना भगवानपुरा
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकार्ड
1. सत्या पिता थावरिया जाति बारेला जमरे उम्र 23 साल निवासी गोन्टिया फलिया सिरवेल थाना भगवानपुरा
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 खरगोन 171/2018 457,380 भादवि
2 खरगोन 478/2016 380 भादवि
3 खरगोन 761/2021 457,511 भादवि
4 खरगोन 762/2021 457,511 भादवि
5 खरगोन 155/2017 457,380,511 भादवि
6 खरगोन 760/2021 457,380 भादवि
7 खरगोन 518/2019 457,380 भादवि
8 खरगोन 361/2024 25(2) आर्म्स एक्ट
9 खरगोन 333/2023 457,380 भादवि
10 खरगोन 449/2017 457,380 भादवि
11 भीकनगाव 422/2024 303(2) बीएनएस
12 भीकनगाव 726/2023 457,380 भादवि
13 बिस्टान 318/2021 457,380 भादवि
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी खरगोन श्री रोहित लखारे व थाना प्रभारी खरगोन श्री बीएल मंडलोई व थाना प्रभारी जैतापुर उनि सुदर्शन कलोसिया के नेतृत्व में उनि. राजेन्द्र सिरसाठ, करनराजसिह जौधा, सउनि.दीपक भालसे, सउनि. अनिल तिवारी, प्रआर. श्याम पंवार,संतोष शुक्ला, विकास पंवार, मुकेश पटेल, आरक्षक ,राजेश पटेल, आले अली प्रधान आरक्षक कोतवाल डाबर, आरक्षक मोहन वास्कले
, आरक्षक नवीन का विशेष योगदान रहा ।






