Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

**बांदा से**जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक विकास खण्डों में योजनाओं को संतृप्त करने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत मानक के अनुरूप कार्यों को कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण रजिस्टर तैयार करने तथा संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के साथ टीबी, हाईपरटेंशन, डायबटीज आदि रोगियों को चिन्हित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आकांक्षात्मक विकास खण्डों में सभी सैम/मैम बच्चों का चिन्हाकंन कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कराया जाए तथा आंगनबाडी केन्द्रों में शौचालय, शुद्ध पेयजल सुविधा पूर्ण रूप से उपलब्ध करायी जाए।

उन्होंने भूगर्भ जल स्तर में सुधार किये जाने हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने एवं अत्याधिक जल दोहन को रोके जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र बिसण्डा में इन्टरनेट की सुविधा में सुधार करने के साथ अन्य क्षेत्रों में भी नेट सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश बीएसएनएल को दिये। शिक्षा में सुधार हेतु कक्षा-8 से 9 के बच्चों को स्कूल छोडने पर उनका दाखिला कराये जाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये। उन्होंने कौशल विकास के अन्तर्गत नवयुवकों को प्रशिक्षण दिलाये जाने के निर्देश प्रधानाचार्य आईटीआई को दिये। ग्रामीण एवं दूरस्थ स्तर पर बैंकिंग सुविधा बढाये जाने की सुविधा किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, पीडी डीआरडीए, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बांदा से मदन गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!