बारिश में झूम-झूम कर बना रही थी रील्स, तभी आसमान से कड़कती बिजली गिर पड़ी
बारिश में झूम-झूम कर बना रही थी रील्स, तभी आसमान से कड़कती बिजली गिर पड़ी ********************************************** रिपोर्ट : रवि कुमार गुप्ता सीतामढ़ी (बिहार)। परिहार से एक बच्ची का वीडियो सामने आया है, जो बारिश में भीगकर छत पर रील बना रही है, तभी आसमान से कड़कड़ाती बिजली गिरी। हालांकि, लड़की बाल-बाल बच गई। ये घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है। लड़की अपनी सहेली के साथ छत पर रील रिकॉर्ड करवा रही थी, तभी यह हादसा हुआ है। झूम-झूमकर बारिश का ले रही थी आनंद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की का नाम सानिया कुमारी है, जो मुखिया राघवेंद्र भगत उर्फ कमाल भगत की पुत्री बताई जा रही है। बिजली लड़की के पड़ोसी देवनारायण भगत की छत पर गिरी है। बिजली गिरने का पूरा दृश्य मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया है। सानिया अपने पड़ोसी देवनारायण भगत की छत पर झूम-झूमकर बारिश का आनंद ले रही थी और उसकी सहेली उसका वीडियो बना रही थी, तभी अचानक आसमान से बिजली गिरी।
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
2 days ago
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
2 days ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
2 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
2 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
2 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार