
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली में तैनात आरक्षी विकास यादव पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह पुलिस के सोशल मीडिया नियमों को भी भूल गया. उसका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया इंटाग्राम पर वायरल हो गया. इसमें वह अपने साथी सिपाहियों के साथ बैठकर बड़े ही मजे से रील बना रहा है. जैसे ही इस वीडियो की जानकारी एसपी अनुराग आर्य को हुई उन्होंने आरक्षी विकास यादव को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी दे दिया ।







