Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जीवजंतु व मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी : एसडीएम अमित कुमार

जीवजंतु व मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी : एसडीएम अमित कुमार

-पेड़ पौधे हमारे जीवन का अहम अंग, हर व्यक्ति करें पौधारोपण

-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसडीएम अमित कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लोहारू, 01 जून। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि जीवजंतु व मानव जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ होना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे हमारे जीवन का अहम अंग हैं,इसलिए बरसात के मौसम में हर व्यक्ति को पौधारोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण को बचाने में सभी को आगे आने की जरूरत है, इसके लिए पौधरोपण जरूरी है।

एसडीएम अमित कुमार शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आमजन को अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई, आधुनिक युग में औद्योगीकरण व वैश्वीकरण से से पर्यावरण प्रदूषण होता जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा के कार्यों में लगी संस्थाओं की सराहना करते हुए आमजन से इनसे प्रेरणा लेने को कहा।

एसडीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग होना होगा। हम सभी का दायित्व बनता है कि पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। पर्यावरण पर ही मानव व जीवजंतुओं का जीवन आधारित है। इस दिशा में किसी व्यक्ति या संस्था से नहीं बल्कि सामूहिक प्रयासों से ही सफलता मिल सकती है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में हर व्यक्ति जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करें। पानी की बचत करें। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करें।
*********

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!