Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

कैंसर और जैव प्रौद्योगिकी पर लिखीं पुस्तकें

जिला संवाददाता

कैंसर और जैव प्रौद्योगिकी पर लिखीं पुस्तकें

अलीगढ़ । एएमयू शिक्षकों ने कैंसर और जैव प्रौद्योगिकी पर दो पुस्तकें लिखीं हैं । कुलपति प्रो . नईमा खातून ने शुक्रवार को इन पुस्तकों का विमोचन किया । डॉ . जेडए डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोन्टिक्स विभाग के डॉ . पंकज प्रकाश खराड़े ने ‘ प्रोस्थेटिक रिहैबिलिटेशन ‘ नामक पुस्तक का ‘ संपादन किया है । एल्सेवियर यूएसए द्वारा प्रकाशित यह मार्गदर्शिका सिर और गर्दन के कैंसर रोगियों के उपचार प्रक्रिया की गहन जानकारी देती है । इसमें लगभग 850 फोटो और उपचार से संबंधित चित्रण शामिल हैं । यह पुस्तक एक सहयोगात्मक प्रयास है , जिसमें टोलेडो विश्वविद्यालय अमेरिका , ओकायामा विश्वविद्यालय जापान और मैरीलैंड विश्वविद्यालय अमेरिका के शिक्षाविदों का योगदान है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!