Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बांग्लादेशी सांसद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कसाई जिहाद हवलदार गिरफ्तार

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-बांग्लादेशी सांसद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कसाई जिहाद हवलदार गिरफ्तार
सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-बांग्लादेश के सांसद अजीम सबसे पहले कोलकाता आए थे और बराहनगर में एक दोस्त के घर रूके थे. वहां से दो दिन बाद वह गायब हो गये. पुलिस का कहना है कि न्यू टाउन के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में उनकी हत्या कर दी गई. हालांकि, उनका शव अभी तक नहीं मिला है. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या में गुरुवार शाम जिहाद हवलदार को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि जिहाद एक कसाई है. उसे मुंबई से किराए पर कोलकाता लाया गया था. हालांकि उसका घर बांग्लादेश के खुलना में है.पुलिस ने बताया कि हमने बांग्लादेशी सांसद हत्या मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. वह अन्य आरोपी व्यक्तियों द्वारा विशेष रूप से मुंबई से लाया गया कसाई है.जानकारी के मुताबिक वह मुंबई में रहने वाला एक अवैध अप्रवासी है. उसकी पहचान जिहाद हवलदार (24 वर्ष) पुत्र जोयनल हवलदार, बराकपुर, थाना दिघोलिया, जिला खुलना, बांग्लादेश के तौर पर हुई है. उसे दो महीने पहले बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां कोलकाता लाया था, जो इस योजनाबद्ध भयानक हत्या का मास्टरमाइंड है.इस आरोपी ने कबूल किया है कि अख्तरुज्जमां के आदेश पर उसने और अन्य 4 बांग्लादेशी नागरिकों ने सांसद की फ्लैट में गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उन्होंने पूरे शरीर की खाल उतार दी, सारा मांस निकाल दिया और पहचान मिटाने के लिए मांस को छोटा कर दिया. फिर उन्होंने सब कुछ पॉली पैक में डाल दिया और हड्डियों को छोटे टुकड़ों में काट दिया और उन्हें भी पैक कर दिया.इसके बाद उन पैकेटों को फ्लैट से बाहर निकाला, परिवहन के विभिन्न साधनों का इस्तेमाल किया और कोलकाता क्षेत्र के भीतर इनको फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि इस आरोपी को बारासात कोर्ट भेजा जाएगा और उसके बयान को सत्यापित करने और शरीर के अंगों को बरामद करने के लिए पीसी रिमांड पर लिया जाएगा.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!