Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

*सिंधी मार्किट में लगी भयंकर आग कपड़ा बाजार में केई दुकाने जली फायर बिग्रेड की केई गाडियां मौके

घटना दोपहर 4ः30 बजे के आसपास की बताई जा

*आगरा ब्रेकिंग*

 

*सिंधी मार्किट में लगी भयंकर आग कपड़ा बाजार में केई दुकाने जली फायर बिग्रेड की केई गाडियां मौके पर पहुंची*——आगरा के सिंधी बाजार में कपड़ा मार्केट में बुधवार दोपहर लगभग 4ः30 बजे भीषण आग लग गई। आग की जद में कई कपड़े की दुकानें आ गई हैं। आग लगने से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार अप नी दुकानें बंद कर भागने लगे। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगी हैं। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

घटना दोपहर 4ः30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सिंधी बाजार के कपड़ा मार्केट में सैंकड़ों दुकानें हैं। यहां एक दुकान पर आग लगी, जो तेजी से दूसरी दुकानों तक पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि दूर तक इसका धुआं दिख रहा था। बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे। दुकानों पर बैठे बुजुर्गों को लेकर लोग निकलने लगे। दुकानें फटाफट बंद होने लगी। आग लगने की कारण नहीं पता लग सका है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच रही हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!