Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

उत्तर प्रदेश रोडवेज सेवा निवत कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

जिला संवाददाता

उत्तर प्रदेश रोडवेज सेवा निवत कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक

 

 

अलीगढ़ क्षेत्र उत्तर प्रदेश रोडवेज सेवा निवृत कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बस स्टेण्ड के निकट गाँधी पार्क में की गई । जिसमें कर्मचारियों को एसोसिएशन पदाधिकारियों ने डीए और पेंशन भुगतान सम्बन्धी कोर्ट केसों की प्रगति की जानकारी दी । रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कई घण्टे तक चली । जिसमें वक्ताओं ने विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किए । डीए और पेंशन भुगतान को लेकर न्यायालय में चल रहे विवादों की प्रगति रिपोर्ट देते हुए लंबित पेंशन और डीए के शीघ्र भुगतान की मांग की । बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय | अध्यक्ष महेश चन्द्र पाठक ने की तथा संचालन नरसिंह पाल यादव ने किया । बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष लखमीचन्द्र भारती , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष मेघचन्द्र शर्मा , सुरेन्द्र सिहं गहलोत , चौहान साहब आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!