Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के बेलहा गंाव की आशा देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ग्यारह मई को सुबह करीब सात बजे गांव के फूलचंद्र पुत्र रामसुमेर तथा फूलचंद्र के पुत्रगण धीरेन्द्र व इन्द्रेश दरवाजे पर पहुंचकर गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर पीड़िता को जमकर मारापीटा। गंभीर चोट लगने से पीड़िता बेहोश हो गयी। आरोपीगण घरेलू सामानों में तोडफोड करते व जान से मारने की धमकी देते चले गये। जांच के बाद पुलिस ने फूलचंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!