उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

देवरों ने भाभी पर किया जान लेवा हमला, हालत भंभीर।

पीलीभीत। पूरनपुर के लाहा में देवरों ने भाभी के साथ मारपीट कर भाभी कों गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

तहसील पूरनपुर कोतवाली पूरनपुर के ग्राम लाहा में रहने बाली महिला सुनीता देवी के देवर राहुल, पिता दातारात, चाचा राजेश, देवेंद्र घर में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से करते हैं। जिससे बदमाश व शराबी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दिनांक 6/05 /2024 को समय करीब 7.30 बजे शाम  सुनीता देवी ने उक्त लोगों को घर में शराब बेचने से मना किया। इसी बात पर उक्त लोग राजेश, देवेंद्र पुत्रगण गिरधारी लाल व राम बेटी पत्नी राजू नें सुनीता देवी को गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर के ही दरवाजे पर जान से मारने की नियत से उपरोक्त लोगों ने सिर, हाथ पर धारदार बांके से बेरहमी से प्रहार किया। सुनीता देवी के सिर तथा हाथ में गंभीर चोटें आई है। गांव के लोगों ने आकर बचाया तो उक्त लोग यह कह गए कि अगर बच गई तो फिर मौका मिलने पर जान से मार देगें।

सुनीता देवी को घायल अवस्था में पूरनपुर सरकारी अस्पताल लेकर आए। गंभीर चोटों के कारण उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी 48 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दाताराम का कहना है कि पुलिस आरोपियों को लाठी डंडो बांके सहित गिरफ्तार कर जेल भेजें। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!