Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: चली पुरवा हवा तो मिली गर्मी से कुछ राहत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अबेडकरनगर। कई दिनों से पड़ रही भीषण के बीच सोमवार को पुरवा हवा चली तो लोगों को कुछ राहत मिली। तापमान में कुछ कमीं हुई तो बाजारों में भी दिन के समय भीड़ बढ़ गई। हालांकि कड़ी धूप के कारण लोग चेहरा ढककर निकलते नजर आए।
बीते लगभग डेढ़ माह से तेज गर्मी का दौर चल रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा रहा है। एक दिन पहले रविवार को तो दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था। इस बीच सोमवार को इस गर्मी के मौसम में पहली बार पुरवा हवा चली, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इससे तापमान में कुछ कमी आई।
दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने पर बाजारों में सन्नाटा खत्म हुआ। लगभग पूरे दिन रौनक रही। उधर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!