ताज़ा ख़बरेंदेश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के वाहन पर आतंकी हमला, पांच जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में शनिवार शाम पुंछ जिले में आतंकवादियों ने एक सेना के वाहन पर गोलीबारी कर दी। आतंकियों के इस हमले में पांच जवान जख्मी हो गए हैं। वहीं अधिकारियों के अनुसार इलाके में पुलिस और सेना पहुंच गई है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। आतंकी हमले के बाद मौके से फरार हो गए हैं। हमला शाम छह बजे के करीब हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला
  2. आतंकियों की गोलीबारी में तीन जवान घायल
  3. सेना और पुलिस इलाके में चला रही सर्च ऑपरेशन

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक वाहन समेत दो वाहनों पर गोलीबारी की। इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमला शाम को शशिधर के पास हुआ जब वाहन जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर जा रहे थे।

पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है

रास्ते में बक्करवाल मोहल्ला सनाई के पास आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान जख्मी हुए हैं। हमले के दौरान अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!