Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

चोरी की स्कूटी व चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर
अंबेडकर नगर। मुखविर की सूचना पर जलालपुर पुलिस ने एक युवक को जामा तलाशी के दौरान एक अदद नाजायज चाकू ,मोटरसाइकिल तथा निशान देही पर एक स्कूटी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
जलालपुर थाना के उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा अपनी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, राकेश कुमार ,केशव सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर जमालपुर चौराहे पहुंचकर आरोपी युवक को धर दबोच लिया गया पकड़े गए युवक के पास से जामा तलाशी के दौरान एक अदद नजायज चाकू व एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुआ पूछताछ में बनारस से चुरा कर लाई हुई एक स्कूटी मोटरसाइकिल को भी बताया जो थोड़ी दूर महिला प्रखंड रोड पर प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के तरफ झाड़ियां में छुपा कर रखा हुआ था जिसका नंबर यूपी 65 सीडी 9501 है । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमरजीत उर्फ खल्ले निवासी सरैया थाना जैतपुर बताया। प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया गया है अग्रिम कार्रवाई जारी है इस मौके पर जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!