Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*पत्नी से हुए विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*पत्नी से हुए विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

मैनपुरी।बरनाहल थाना क्षेत्र पत्नी से हुए विवाद के बाद मायके गई तो गुस्साए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पोस्मार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम फूलापुर निवासी 35 वर्षीय मानपाल पुत्र सोबरन सिंह गांव में ही मजदूरी करता था। सोमवार को मानपाल का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके फिरोजाबाद चली गई। पत्नी के मायके जाने से नाराज मानपाल ने मंगलवार की देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके पिता उसे जगाने पहुंचे। शोरगुल होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। अंदर कमरे में मानपाल का शव लटका मिला तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्मार्टम कराया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!