अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

*एक किलो 120 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त गोविन्दनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार–*

मथुरा में नशाखोरी/नशा कारोबारी माफिया अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम

*मथुरा थाना गोविंदनगर–*

 

*एक किलो 120 ग्राम अवैध गांजा सहित एक अभियुक्त गोविन्दनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे द्वारा जनपद मथुरा में नशाखोरी/नशा कारोबारी माफिया अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में-प्रभारी निरीक्षक गोविन्दनगर देवपाल सिंह पुंडीर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी डीग गेट चमन कुमार शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त *इकराम उर्फ गुइया उम्र करीब 31 वर्ष पुत्र उमर निवासी मटिया गेट मेवाती मौहल्ला थाना गोविन्दनगर मथुरा को कट्टीखाना गेट के सामने से 1 किलो 120 ग्राम नाजायज गांजा के सहित गिरफ्तार किया गया।* अभियुक्त इकराम उर्फ गुइया उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं0 0148/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!