Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक महिला समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार गए जेल

दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक महिला समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार गए जेल

लीलापुर-प्रतापगढ़। दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित फरार चल रहे आरोपियों में एक महिला समेत दो अभियुक्त लगें पुलिस के हाथ भेजें गए जेल।पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद के थाना कोतवाली देहात के थाना अध्यक्ष विनीत कुमार उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में सत्रह अप्रैल को उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराह म0का0 रूबी यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात के मु0अ0सं0 119/24 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल पुष्षाकर पुत्र राजेन्द्र कुमार पुष्पाकर निवासी सराय बहेलिया थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ व अभियुक्ता राधा देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार पुष्पाकर निवाली सराय बहेलिया थाना कोतवाली देहात जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के मुकदमे में वांक्षित फरार चल रहे एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!