उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

बगैर मान्यता के चल रहा था स्कूल, बंद करने का निर्देश

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयों शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीआईओएस सोमारू प्रधान ने सोमवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल बगैर मान्यता के संचालित होने पर तत्काल विद्यालय को बंद करने समेत अभिलेख प्रस्तुत न करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा अलग-अलग स्कूलों में अनुपस्थित पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटौती का निर्देश दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटियरिया के निरीक्षण में प्रधानाचार्य मीनू अनुपस्थित मिली। मार्च माह के उपस्थिति पंजिका में कई कालम में हस्ताक्षर ही नहीं बनाए गए हैं। दीनबंधु इंटर कॉलेज नदांव में तैनात 16 शिक्षकों में एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। महामना मालवीय इंटर कॉलेज बरगदवा में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। कक्षाएं संचालित मिली। बरदगवा में गायत्री पब्लिक स्कूल के निरीक्षण में जिविनि को कक्षा 10 तक की पढ़ाई होती मिली। मान्यता के कागजात दिखाने के मामले में प्रबंधक प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कक्षा आठ तक मान्यता है। आठ तक की मान्यता संबंधी अभिलेख भी मौके पर नहीं दिखा सके। डीआईओएस ने तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश, साथ ही मान्यता संबंधी कागजात न दिखाने पर एफआईआर कराने की चेतावनी भी दी।

शिक्षण अवधि में परिवर्तन

मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने के समय में परिवर्तन किया गया है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा शीतकालीन में एक अक्तूबर से 31 मार्च तक शिक्षण कार्य सुबह 8:50 बजे से अपरान्ह 2:50 बजे तक रहेगा। यह जानकारी जिविनि सोमारू प्रधान ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!