Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

पीलीभीत में पहली बार मोदी की रैली, 56 इंच की बांसुरी होगी भेंट, सीएम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी।

पीलीभीत में पहली बार पीएम मोदी की रैली होगी। उन्हें बांसुरी भेंट की जाएगी। वहीं सीएम योगी यहां सुबह से ही कमान संभाल लेंगे। विगत जनवरी में जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। उसके बाद यहां से रामलला के लिए 21 फिट की बांसुरी तैयार कराकर भेजी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुबह 9.55 बजे रैली के स्थल पर पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।

प्रभारी अधिकारी (प्रोटोकाल) के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार को सुबह 8.35 बजे लखनऊ स्थित ला मार्टीनियर कालेज ग्राउंड से हेलीकॉप्टर में सवार होकर सुबह 9.50 बजे यहां पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कार में सवार होकर 9.55 बजे ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज मैदान में रैली स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 9.55 से 10.55 बजे तक तक समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे। वह 12.05 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंच जाएंगे। दोपहर 12.10 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर में सवार होकर रामपुर जिले के रठौंडा में शिव मंदिर के निकट बनाए गए हेलीपैड पर 12.40 बजे पहुंचेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!