Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधा रोपण का हुआ आयोजन

बड़वारा न्यूज़
जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधा रोपण का हुआ आयोजन
जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन एवम सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय में हर जगह का निरीक्षण किया मेस का भी निरीक्षण किया तथा उच्च मानकों व गुणवत्ता की सराहना की। विद्यालय में निर्माणाधीन संगीत कक्ष का भी कलेक्टर ने अवलोकन किया। इस दौरान बड़वारा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के पांडेय, जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के प्राचार्य आर के शेजवार, विड़ला व्हाइट के यूनिट हेड अंजनी पाण्डे मौजूद थे। विद्यालय में पौधारोपण के लिए विड़ला व्हाइट के यूनिट हेड अंजनी पाण्डे के सौजन्य से 1000 एक हजार आम के पौधे प्रदाय किये। सभी उपस्थित अधिकारियों व गणमान्य जनों का प्राचार्य आर के शेजवार ,वरिष्ठ शिक्षक आर के ठाकुर एवम विद्यालय के स्टाफ के द्वारा स्वागत किया गया। विद्यालय से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पी के सिंह पीजीटी हिंदी ने किया। विद्यालय का समस्त स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। पौधरोपण कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने एवम हरितता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!